Jhargram: छह साल बाद न्याय – झाड़ग्राम की सुनंदा और उनकी माँ को मिला 3.67 लाख का हक

झाड़ग्राम:  झाड़ग्राम जिले के बेलियाबेड़ा प्रखंड के मलिंचा गांव की सुनंदा नायक और उनकी माँ झुनू नायक को आखिरकार न्याय मिल गया। पिता की मौत के बाद लंबी कानूनी लड़ाई लड़ रही इस परिवार को झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मदद से कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और अन्य लाभ की कुल 3,67,801 रुपये की राशि प्राप्त हुई।

सुनंदा के पिता नृपेंद्रनाथ नायक 2015 से गोपीबल्लभपुर विद्युत आपूर्ति कार्यालय में मीटर रीडर के रूप में काम कर रहे थे। 2019 में एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। इसके बाद बेटी और पत्नी ने ईपीएफ और बीमा के दावे के लिए बार-बार आवेदन किया, लेकिन मेदिनीपुर और हावड़ा ईपीएफओ कार्यालयों से कोई मदद नहीं मिली।

निराश होकर सुनंदा ने सोशल मीडिया पर झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सफलताओं के बारे में पढ़ा और अपने क्षेत्र की “अधिकार मित्र” रीता दास दत्ता से संपर्क किया। सुनंदा के आवेदन के आधार पर प्राधिकरण ने अप्रैल 2025 में पूर्व-मुकदमा दायर किया और हावड़ा ईपीएफओ कार्यालय को नोटिस भेजा।

सिर्फ तीन सुनवाइयों के बाद, प्राधिकरण ने नृपेंद्रनाथ की पत्नी और बेटी के खाते में राशि जमा कराने का आदेश दिया। परिवार को भविष्य निधि से 41,498 रुपये, आकस्मिक मृत्यु बीमा से 1,29,563 रुपये और पेंशन से जुड़े लाभ के रूप में 1,28,740 रुपये मिले।

मंगलवार को झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और न्यायाधीश रिहा त्रिवेदी ने मामले का अंतिम निपटारा किया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का मकसद जिले के लोगों को निःशुल्क कानूनी परामर्श और समाधान उपलब्ध कराना है।
सुनंदा नायक ने कहा, “छह साल की हमारी समस्या मात्र चार महीनों में हल हो गई। इसके लिए मैं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और न्यायाधीश महोदया की आभारी हूँ।”

यह मामला न सिर्फ एक परिवार की जीत है, बल्कि इस बात की भी मिसाल है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसे संस्थान आम नागरिकों के लिए कितने प्रभावी और सुलभ साबित हो सकते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: खाना बनाते वक्त कपड़े में लगी आग, युवक झुलसा

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : दपूरे खड़ग़पुर मंडल के 49 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्ति, विदाई समारोह का आयोजन 

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे 49 अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम…

Spread the love

Jhargram : निर्माणाधीन अंडरपास का एक हिस्सा हुआ ध्वस्त, सुरक्षा और निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

टीएमसी विधायक ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, योजना में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप झाड़ग्राम : जंगलमहल क्षेत्र में विकास और पर्यावरण के संतुलन को ध्यान में रखकर बनाई जा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time