Jamshedpur: जिला प्रशासन और सत्य साई अस्पताल के बीच MoU, हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की होगी नि:शुल्क सर्जरी

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के बीच शनिवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य मुसाबनी प्रखंड के दूरस्थ इलाकों में माताओं और बच्चों को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत—

गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच
उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान
सुरक्षित प्रसव (सिजेरियन सहित)
शिशुओं का टीकाकरण और स्क्रीनिंग
कुपोषण निवारण
प्रसवोत्तर देखभाल
किशोरियों के लिए जागरूकता शिविर
जैसी सेवाएं दी जाएंगी।

इस समझौते के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की नि:शुल्क सर्जिकल मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सत्य साई संजीवनी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान, क्षमता-विकास कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित करेगा। इस पहल का लक्ष्य है कि आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके और कोई भी मां या बच्चा जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

यह एमओयू 25 जुलाई 2025 से प्रभावी हो चुका है और शुरुआती दो वर्षों तक लागू रहेगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल और सत्य साई संजीवनी अस्पताल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: उपायुक्त ने इंजीनियरिंग विभागों की बैठक में दिए सख्त निर्देश, निर्माण कार्यों की होगी कड़ी निगरानी

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…

Spread the love

Jamshedpur : कलश स्थापना के साथ 11 अक्टूबर से  शुरू होगा दुर्गोत्सव, पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर, 21 को विसर्जन पर बनी सहमति

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी ललित मीणा की अध्यक्षता में जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time