Jamshedpur/Jadugora : यूसिल प्रबंधन से मिला सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल, दुर्गोत्सव व प्रतिमा विसर्जन में सहयोग की अपील

जमशेदपुर/जादूगोड़ा : शारदीय दुर्गा पूजा 2025 की तैयारी के बाबत मंगलावर पूर्वी सिंहभूम केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का 10 सदस्यीय एक प्रतिनिधि मंडल कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर और महासचिव ललन यादव के नेतृत्व में यूसीआईएल नरवा पहाड़ के सीएसआर विभाग के प्रधान एवं खान प्रबंधक और उनकी टीम से मिला। इस दौरान आगामी दुर्गोत्सव में सहयोग एवं नरवा पहाड़ की गुर्रा नदी में प्रतिमा विसर्जन में सहयोग की अपील की। साथ ही इससे जुड़ा एक मांग पत्र सौंपा। प्रबंधन ने प्रतिनिधिमंडल को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गुर्रा नदी नरवा पहाड़ 35 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों की ओर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन होता है. जिनमें सुंदरनगर,  परसुडीह इलाके के कई पूजा समितियां, छोटा गोविंदपुर,बड़ा गोविंदपुर, पोटका प्रखंड के कई गांव में होने वाली पूजा शामिल है।

यूसिल प्रबंधन ने समुचित व्यवस्था दिया भरोसा

इससे पहले बैठक के दौरान पूर्वी सिंहभूम  सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने नरवा स्थित विसर्जन घाट की मरम्मती, घाट पर समुचित प्रकाश व्यवस्था जनरेटर के साथ, मुख्य सड़क से घाट तक संपर्क मार्ग को दुरुस्त करना एवं मार्ग में स्थित बड़े-बड़े पेड़ों की डोलियां की छंटाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, एंबुलेंस सहित प्राथमिक चिकित्सा दल की तैनाती आदि सभी मांगों को बैठक में मौजूद नरवा पहाड़ प्रतिष्ठा के शीर्ष अधिकारियों ने समय से पहले पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान स्थानीय दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधियों के द्वारा विसर्जन की तिथि की पूर्व घोषणा एवं विसर्जन घाट पर सुरक्षा के ख्याल से गोताखोर की व्यवस्था करने की मांग की गई जिसे पूर्वी से भूमि केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने ध्यानपूर्वक सुना एवं जिला प्रशासन के सहयोग से समस्या के निदान की बात कही।

बैठक में यह रहे शामिल

बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से खान प्रबंधक एमके सिंह, सीएसआर विभाग के डीएन सिंह, सुब्रतो गोप,  गाजिया हांसदा, धनंजय सिंह, केएस पाल, धनंजय सिंह, पूर्वी सिंहभूम केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, महासचिव ललन यादव, उपाध्यक्ष पवन उपाध्याय, संयुक्त सचिव एसके शर्मा, सहायक सचिव नंदकिशोर ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: ईद-उल-मिलाद को लेकर परसुडीह थाने में शांति समिति की बैठक, 5 सितंबर को निकलेगा जुलूस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time