जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में दुर्गापूजा और विजयादशमी को लेकर बड़ी बैठक हुई। इसमें वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।
उपायुक्त के निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हो, इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।
हर पूजा पंडाल का सत्यापन होगा।
मूर्ति विसर्जन की तारीख और जुलूस मार्ग की जांच अनिवार्य है।
घाटों पर रोशनी और बिजली की पुख्ता व्यवस्था की जाए।
नगर निकाय और जुस्को सफाई, कचरा निस्तारण और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।
पंडालों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और सहायता केंद्र रहें।
महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार हों।
अस्थायी शौचालय और पीने के पानी की सुविधा मिले।
भीड़ वाले क्षेत्रों में एम्बुलेंस तैनात रहेगी।
एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल, दंगा-निरोधक वाहन और सुरक्षा उपकरण तैनात होंगे।
फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग और मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी।
अश्लील गीतों पर रोक रहेगी, केवल धार्मिक और भक्ति गीत ही बजेंगे।
अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलेगा।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी और तुरंत कार्रवाई होगी।
बैठक में जेएनएसी, डीटीओ, धालभूम और घाटशिला के एसडीओ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग और निजी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समय पर निभाने का निर्देश दिया गया।
इसे भी पढ़ें :