Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में कंज्यूमेक्स मेला 2025 का आगाज

  • महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • सामूहिक प्रयास से मिली प्रदर्शनी को सफलता

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला 2025 का शुभारंभ रविवार को हुआ। प्रदर्शनी सह बिक्री के इस मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि साकची महिला थाना प्रभारी रूपा पाल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने मारवाड़ी महिला मंच की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की इतनी बड़ी इकाई का सशक्त रूप से कार्य करना समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने संस्था को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष रानी अग्रवाल एवं संचालन सचिव मीना अग्रवाल ने किया।

इसे भी पढ़ें : Bahragora: ईचडाशोल समिति की तैयारियां पूरी, 3.5 लाख की लागत से बन रहा आकर्षक पंडाल

महिलाओं की इकाई बनी सशक्तिकरण का प्रतीक

मेले में 60 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां दुर्गा पूजा और दीपावली से जुड़े विभिन्न उत्पाद किफायती दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाले इस मेले में जमशेदपुर और रांची के अलावा कोलकाता, मुंबई, कानपुर, रायरंगपुर, राउरकेला और बनारस से भी महिलाएं स्टॉल लगाने आई हैं। मेले के पहले ही दिन भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने एक ही छत के नीचे विविध सामान खरीदने का आनंद लिया। स्टॉल लगाने वाली महिलाओं ने भी यहां की बेहतर व्यवस्था की खुलकर प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: प्रणव महतो बने झारखंड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय प्रवक्ता

पहले ही दिन उमड़ी खरीदारों की भीड़

इस आयोजन की सफलता में मंच की सभी महिलाओं का सामूहिक योगदान रहा। लता अग्रवाल, प्रभा पडिया, मंजु खंडेलवाल, बीना खीरवाल, सुशीला खीरवाल, सीमा अग्रवाल, सरस्वती अग्रवाल, कंचन खीरवाल, बबीता भावसिंहका, गीता मुरारका, सुनिता भलोटिया, सुशीला सावा, बबिता केडिया, विभा दुदानी, मीरा अग्रवाल, ममता जालान, ममता मुरारका, आशा लोधा, सुमित्रा लोधा, सुनीता कसेरा और ललिता सरायवाला समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं। मेले में आए लोगों ने भी महिला मंच के इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ महिलाओं को सशक्त बनाते हैं बल्कि स्थानीय व्यापार और संस्कृति को भी नई दिशा देते हैं।

Spread the love

Related Posts

Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

Spread the love

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time