Deoghar : देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, कैशबैक का झांसा देकर करते थे ठगी

  • साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

देवघर : जिले के साइबर थाने की पुलिस ने मोहनपुर प्रखंड के चोपा जंगल में छापेमारी कर चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभय कुमार दास (जमुनी, जसीडीह), मुकेश कुमार (पिपरासोल, सोनारायठाढ़ी), तारकेश्वर मंडल उर्फ बालो (खपचुआं, सोनारायठाढ़ी) और दीपक कुमार (लतासारे, मोहनपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल और 5 सिम कार्ड बरामद किया।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा अयस्क खान स्थाई कर्मियों को मिला इंसेंटिव रिवॉर्ड का बकाया

देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा

डीआईजी सह एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि ये ठग दो तरीके से लोगों को शिकार बनाते थे। बैंक कस्टमर को व्हाट्सएप के जरिए फ्रॉड लिंक भेजकर उनके खाते में ऑनलाइन लॉगिन कर पैसे निकाल लेते थे। इसके अलावा ये फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देकर गिफ्ट कार्ड के माध्यम से ठगी करते थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time