Jharkhand: झारखंड में शुरू हुआ “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान, पीएम बोले – कोई मां-बेटी छूटनी नहीं चाहिए

रांची:  झारखंड में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए बुधवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत हुई। सदर अस्पताल से राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इसका शुभारंभ किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे राज्य में चलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन
कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने कहा – “कोई मां छूट न जाए, कोई बेटी छूट न जाए, यही सरकार का संकल्प है।” पीएम ने बताया कि मातृ वंदना योजना और राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत अब तक 19 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा महिलाओं के खातों में भेजे गए हैं।
उन्होंने आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया को गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि इसके लिए विशेष क्लीनिक खोले गए हैं और अब तक 5 करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। साथ ही पीएम ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया।

राज्य सरकार की पहल और घोषणाएं
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बेहद संवेदनशील है और “अबुआ स्वास्थ्य योजना” इसका उदाहरण है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में जल्द ही रिम्स-2 अस्पताल बनाया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।

अभियान का लक्ष्य
राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। अभियान का मकसद है – स्वस्थ नारी के माध्यम से सशक्त परिवार और मजबूत समाज का निर्माण।

 

 

इसे भी पढ़ें :

चार्ली किर्क की हत्या के बाद Trump का सख्त ऐलान, ANTIFA घोषित हुआ आतंकवादी संगठन

 

Spread the love

Related Posts

Gua : जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने किया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

गुवा :  जगन्नाथपुर प्रखंड के तोड़ानहातु पंचायत अंतर्गत तेंतोड़ीपोसी में मुरजुम्बा से सुसुन आखड़ा होते हुए श्रीराम केराई के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। जगन्नाथपुर विधायक सह…

Spread the love

Gua : मजदूर दिवस पर महिला श्रमिकों ने उठाई अस्पताल की अव्यवस्था और शोषण के खिलाफ आवाज

गुवा :  रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे वर्कर्स कम्युनिटी हॉल में झारखंड महिला श्रमिक यूनियन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला श्रमिकों ने अपने अधिकारों,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time