Jharkhand: कांके रिसॉर्ट मालिक के घर ED की रेड, नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

रांची:  राजधानी रांची में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक साथ छह ठिकानों पर छापामारी शुरू की। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। रांची-अरगोड़ा स्थित ग्लोबल प्लेटिनम अपार्टमेंट में कांके रिसॉर्ट के मालिक गुंजन सिंह के घर से इतनी नकदी बरामद हुई कि ईडी को गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। हालांकि बरामद राशि की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह कार्रवाई कांके अंचल के चामा मौजा की जमीन घोटाले से जुड़ी है। आरोप है कि इस जमीन का नेचर (एसटी से जनरल) बदलकर फर्जी कागजात तैयार किए गए और बाद में औने-पौने दामों पर बेचा गया। गुंजन सिंह पर जमीन के दस्तावेजों में हेरफेर और फर्जीवाड़े से आर्थिक अपराध करने का आरोप है।

ग्लोबल प्लेटिनम अपार्टमेंट के गार्ड बंटी दास ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे दो गाड़ियों में ईडी के अधिकारी और पुलिस बल पहुंचे। गुंजन सिंह फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं और वहां सुबह से लगातार तलाशी चल रही है।

गुंजन सिंह के अलावा ईडी की टीमें रांची के अन्य हिस्सों में भी छापामारी कर रही हैं। इसमें दुर्गा डेवलपर, कांके रिजॉर्ट, शुक्ला कॉलोनी, रातु रोड समेत कुल छह ठिकाने शामिल हैं। जमीन कारोबारी कामेश कुमार के करीबी बीके सिंह के ठिकाने पर भी कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई से पूरे रांची में हलचल मच गई है। फिलहाल ईडी ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी पूरी होने के बाद बरामद नकदी और जब्त दस्तावेजों का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: 14 साल की नाबालिग सात महीने की गर्भवती, पिता की उम्र भी 16 वर्ष

Spread the love

Related Posts

Potka : भीषण गर्मी में युवाओं का दिखा जज़्बा, भगत सिंह युवा समिति के रक्तदान शिविर में उमड़ी युवाओं की भीड़

पोटका : जहां एक ओर 44 डिग्री तापमान की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर भगत सिंह…

Spread the love

Gua : ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन–सेल प्रबंधन के बीच हुई बैठक, मांगों पर बनी सहमति

गुवा : गुवा क्षेत्र में ठेका मजदूरों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time