जमशेदपुर: झारखंड राज्य सहकारिता बैंक के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन बैंक की चेयरमैन विभा सिंह ने किया।
अपने उद्बोधन में विभा सिंह ने कहा कि माता दुर्गा की पूजा मातृशक्ति की जागृति का प्रतीक है। नारी शक्ति समाज और देश को समृद्धि और विकास की ओर ले जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड राज्य सहकारिता बैंक हमेशा किसानों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम करता रहा है।
बैंक द्वारा संचालित योजनाओं और वित्तीय सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं, और महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। विभा सिंह ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में सहकारिता बैंक का विकास समाज की आर्थिक धारा को और मजबूत करेगा और यह संस्था राज्य के समग्र विकास में अपनी भूमिका निभाती रहेगी।
इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सेवा निवृत्त संयुक्त निबंधक जयदेव प्रसाद सिंह, समाजसेवी सह राजद नेत्री श्रीमती शारदा देवी, सुरेश धारी, सुबोध शरण, उमेश चंद सिंह, अजय सिकदर, कृष्ण नायर, शाखा प्रबंधक अमित प्रसाद, संजय कुमार दास, राजीव रंजन, संतोष साहू, के. रमेश राव, रजनी सिंह, उत्तम सिंह, अनमोल संडील, श्याम बास्के, राहुल रजक, सुनील कुमार राम, नंद कुमार, सुनीता कुमारी, राममिलन राय, विनय कुमार नारायण, जितेंद्र पांडे,आकांक्षा देवी, लक्ष्मण मुखी,केशव नारायण सहाय,सतीश बैठा, सुबिमल मैथी,मो. तारिक अनवर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some


















































