Baharagoda : पाचंडो गांव में विजयदशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, सिंदूर खेला में उमड़ी महिलाओं की भीड़

  • सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने पूरे उल्लास और परंपरा के साथ किया आयोजन, ग्रामीणों की रही बड़ी भागीदारी
  • ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी से सफल हुआ दुर्गा पूजा का आयोजन, भक्ति और संस्कृति की झलक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पाचंडो गांव में विजयदशमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर सिंदूर खेला में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर विदाई दी। वर्ष 2000 में केवल 15 सदस्यों से शुरू हुई इस सार्वजनिक पूजा में अब 36 सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हैं और ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन हर साल और भव्य रूप लेता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महानवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा दास साहू ने किया कन्या पूजन

विजयदशमी पर सिंदूर खेला में महिलाओं की उमड़ी भीड़, परंपरा के साथ हुआ प्रतिमा विसर्जन

पूजा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया और गांव में भक्ति का विशेष वातावरण बना रहा। पूजा आयोजन को सफल बनाने में केपी साव, शक्ति बारिक, दिलीप नायक, समीर नायक, सुधांशु शेखर बारिक, श्रीवत्स घोष, निरामय बारिक, गोपाल चंद्र साहू, शांतनु बारिक समेत समिति और गांव के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने बताया कि यह पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि इसमें संस्कृति और एकता की झलक भी मिलती है।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time