Jamshedpur : महानवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा दास साहू ने किया कन्या पूजन

  • भालूबासा शीतला मंदिर में 251 कन्याओं का पूजन, प्रदेश की सुख-शांति और खुशहाली की कामना
  • विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा मातृशक्ति का प्रतिदिन सम्मान जरूरी

जमशेदपुर : महानवमी के पावन अवसर पर बुधवार को जमशेदपुर शहर में माँ दुर्गा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भालूबासा स्थित शीतला मंदिर में विधिवत कन्या पूजन किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी रुक्मणि देवी, पुत्र ललित दास, बहु एवं पूर्वी के विधायक पूर्णिमा दास साहू सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। मंदिर परिसर में 251 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद खिलाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि माँ दुर्गा आदि शक्ति का स्वरूप हैं और उनकी आराधना से शक्ति और समृद्धि प्राप्त होती है। उन्होंने झारखंड की जनता के सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड में 4 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान और ठंडक बढ़ेगी

महानवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन कर जनता की समृद्धि की कामना की

वहीं विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि माँ दुर्गा की आराधना हर किसी के जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान केवल नवरात्रि में ही नहीं बल्कि पूरे वर्ष प्रतिदिन करना चाहिए। उन्होंने कन्या पूजन को समाज में नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि जब मातृशक्ति का सम्मान होगा तभी माँ दुर्गा की पूजा का वास्तविक फल मिलेगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 23 अगस्त को जमशेदपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी का दिखेगा जलवा, ग्लोबल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2026 में कई हस्तियां होंगी सम्मानित

जमशेदपुर : शहर में आगामी 23 अगस्त को Global Pride of India Award 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। द ग्लोबल बिजनेस (The Global Business) की ओर से आयोजित इस…

Spread the love

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time