- मौसम विभाग ने 12 जिलों में जारी किया अलर्ट, जलजमाव और ठंडी हवाओं की चेतावनी
- जलजमाव और ठंडी हवाओं से बढ़ी परेशानी, किसानों पर भी असर डाल सकती है बारिश
रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण राज्य में 4 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, सरायकेला, चाईबासा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में तेज बारिश की संभावना है। लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे मौसम में नमी और ठंडक दोनों बढ़ेंगे और लोगों को हल्की सर्दी का अहसास होगा।
इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा सेंचुरी पर ग्रामीणों की गूंज: रोवांम फुटबॉल मैदान में आम सभा, तीर-धनुष उठाकर आदिवासियों ने जताया विरोध
झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लो-प्रेशर सिस्टम का असर
बारिश और तेज हवाओं के कारण रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बनने की आशंका है। ग्रामीण इलाकों में भी सड़क और आवागमन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। वहीं, किसानों के लिए भी यह बारिश चुनौतियां बढ़ा सकती है क्योंकि लगातार नमी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बारिश के बाद राज्य में ठंड की दस्तक महसूस की जा सकेगी।
There is no ads to display, Please add some





















































