घाटशिला उपचुनाव: घाटशिला में मतदाता जागरूकता अभियान, NCC कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

घाटशिला:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 को देखते हुए SVEEP (मतदाता जागरूकता) के तहत जादूगोड़ा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी आयोजित की गई। इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला सुनील चंद्र ने किया।

प्रभात फेरी में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण और विद्यार्थी शामिल हुए। कैडेट्स ने ‘मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूत करें’ जैसे नारों के माध्यम से नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों से कहा, “हर एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। मतदान न केवल हमारा अधिकार है बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर भी है। सभी मतदाता 11 नवंबर 2025 को अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।”

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि घाटशिला क्षेत्र में SVEEP के तहत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन, युवाओं और स्थानीय निकाय सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने मतदाता शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

    जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

    Spread the love

    Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

    जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time