घाटशिला उपचुनाव: उड़ीसा बाबा ने की बाबूलाल सोरेन के जीत की भविष्यवाणी, बढ़ी सियासी सरगर्मी

जमशेदपुर:  झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर इस बार चर्चाओं के केंद्र में हैं उड़ीसा बाबा वीरो भद्रा बोदरा, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत की भविष्यवाणी की है। बाबा का दावा है कि 14 नवंबर को मतगणना के दिन बाबूलाल सोरेन को विजय प्राप्त होगी।

उड़ीसा के प्रसिद्ध साधक वीरो भद्रा बोदरा, जिन्हें स्थानीय लोग “उड़ीसा बाबा” के नाम से जानते हैं, ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा— “कोई कुछ भी कर ले, लेकिन घाटशिला में विधायक बनने के सारे संयोग बाबूलाल सोरेन के पक्ष में हैं।”

बाबा का दावा है कि उनकी अब तक की सभी प्रमुख राजनीतिक भविष्यवाणियाँ सच साबित हुई हैं। उन्होंने बताया कि 2019 और 2024 के झारखंड विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे—और ऐसा ही हुआ। इसके अलावा, बाबा ने दुमका उपचुनाव में बसंत सोरेन, डुमरी में बेबी देवी और गांडीव विधानसभा से कल्पना मुर्मू सोरेन की जीत की भी भविष्यवाणी की थी, जो सभी सही साबित हुईं।

बाबा की भविष्यवाणी सामने आने के बाद घाटशिला और आसपास के इलाकों में इसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा समर्थक इसे शुभ संकेत मान रहे हैं, जबकि अन्य दल इसे अंधविश्वास बताकर खारिज कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Breaking: बिरसानगर में ठेकेदार के ऑफिस में बंदूक की नोक पर लूटे 10 लाख, हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : NDRF का 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू, 18 से 50 वर्ष के 70 प्रतिभागी ले सकते हैं प्रशिक्षण

    जमशेदपुर  : आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की ओर से 15 जून से 19 जून 2026 तक पांच दिवसीय…

    Spread the love

    Jamshedpur : जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

    जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सिख समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया गया। मंगलवार की सुबह नामदा बस्ती गुरूद्धारा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time