चाईबासा: चाईबासा पुलिस केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सदर अनुमंडल मंडल पुलिस पदाधिकारी बाहमन टुटी, परिवहन शाखा प्रभारी सुनील किस्पोट्टा, सूबेदार बाबूलाल टुडू, गोइलकेरा थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा और सोनवा थाना प्रभारी शशि वाला भेंगरा उपस्थित रहे।
पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा चाईबासा के अध्यक्ष प्रदीप ओलिभर मिंज, सचिव तारा चांद महतो, उपाध्यक्ष किशुन मुर्मू, संयुक्त सचिव अनुप लाकड़ा और केंद्रीय सदस्य मोहम्मद हजरत अंसारी ने शिविर का संचालन किया। अंकेक्षक जगन्नाथ तिरिया ने भी गतिविधियों में भाग लिया।
शिविर में कुल 72 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके अलावा, 88 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच भी किया गया। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत किया।
There is no ads to display, Please add some



















































