Chaibasa: चाईबासा पुलिस का रक्तदान शिविर, 72 यूनिट संचित

चाईबासा:  चाईबासा पुलिस केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सदर अनुमंडल मंडल पुलिस पदाधिकारी बाहमन टुटी, परिवहन शाखा प्रभारी सुनील किस्पोट्टा, सूबेदार बाबूलाल टुडू, गोइलकेरा थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा और सोनवा थाना प्रभारी शशि वाला भेंगरा उपस्थित रहे।

पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा चाईबासा के अध्यक्ष प्रदीप ओलिभर मिंज, सचिव तारा चांद महतो, उपाध्यक्ष किशुन मुर्मू, संयुक्त सचिव अनुप लाकड़ा और केंद्रीय सदस्य मोहम्मद हजरत अंसारी ने शिविर का संचालन किया। अंकेक्षक जगन्नाथ तिरिया ने भी गतिविधियों में भाग लिया।

शिविर में कुल 72 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके अलावा, 88 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच भी किया गया। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत किया।

Spread the love

Related Posts

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में कराटे स्वर्ण पदक विजेता युवराज सरदार व बॉक्सर शुभ्रा ज्योति सम्मानित

पोटका : रंभा कॉलेज में राज्यस्तरीय हीपकीडो (हापकिडो) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र युवराज सरदार तथा बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा शुभ्रा ज्योति को कॉलेज प्रबंधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time