Jharkhand: नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली कमान, रघुवर दास बोले—बिहार में विकास का नया अध्याय शुरू

जमशेदपुर:  बिहार की राजनीति में गुरुवार को एक बार फिर ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई नए मंत्रियों ने भी शपथ ली।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास ने शपथ ग्रहण पर बधाई देते हुए कहा कि यह कदम बिहार के लिए एक नई स्थिर और मजबूत सरकार की शुरुआत है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और सभी नवनियुक्त मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं।

रघुवर दास ने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में बनी यह सरकार बिहार में स्थिरता, विकास और बेहतर प्रशासन का नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने सुशासन और विकास की स्पष्ट इच्छा दिखाते हुए एनडीए को मजबूत जनादेश दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन सरकार’ बिहार के विकास को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार तेज प्रगति, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर प्रशासन और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: भाजपा किसान मोर्चा के जय प्रकाश पांडेय ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर लौटने पर दी बधाई

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time