बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के बेला चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। कार जमशेदपुर से ओडिशा के बारीपदा जा रही थी। रास्ते में अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन चालक ने स्टीयरिंग मोड़ दी और कार पलट गई।
हादसे में घायल हुए लोगों में बर्मामाइंस निवासी विकास मिश्रा और घाटशिला निवासी जगन्नाथ भगत एवं एक महिला शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सहायता करते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा पहुँचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विकास मिश्रा और जगन्नाथ भगत की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। महिला को मामूली चोटें आई थीं, इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
There is no ads to display, Please add some



















































