Jamshedpur: बिना ढकन के खुले पड़े बड़े नाले में गिरा बच्चा, नेता और कार्यकर्ताओं ने समय पर बचाया

जमशेदपुर:  मानगो डिमना रोड के पास बड़ा नाला बिना ढकन के खुला पड़ा था। शिव मंदिर लाइन का रहने वाला 10 वर्षीय राजू रजवाड़ नाले के किनारे से पार हो रहा था कि अचानक वह नाले में गिर गया। घटना रात करीब 8 बजे हुई।

स्थानीय लोगों ने झामुमो नेता उज्ज्वल दास को तुरंत सूचना दी। उज्ज्वल दास अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को नाले से सुरक्षित बाहर निकालवाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नेता का धन्यवाद किया।

उज्ज्वल दास ने इस घटना के बाद मानगो नगर निगम के अधिकारियों से नाले के ढकन लगाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएँ न हों। इस दौरान मकसूद अंसारी, सूरज गौड़, आकाश महतो, विवेक पाठक, अर्जुन कुमार, अनिल पॉल और सूरज मुखर्जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: MTC मॉल के पास देर रात हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में कक्षा XI एवं XII के मेधावी विद्यार्थियों को ‘ऑनर कार्ड’ से किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में कक्षा XI एवं XII के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक प्रतिभा, समर्पण एवं निरंतर उत्कृष्ट…

Spread the love

Jamshedpur : प्राइवेट कंपनी की तरह काम कर रहा मानगो नगर निगम : सरयू राय

सिस्टम के खिलाफ सरयू राय का महा धरना, कहा निगम के काम में गड़बड़ी पर चिंता जताई  जमशेदपुर :  विधायक सरयू राय मानगो नगर निगम के कार्यों में अनिमियतता के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time