Baharagoda : धानघोरी के फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का आगाज, 32 टीमें दिखा रहीं दमखम

  • स्पोर्टिंग क्लब की पहल, ग्रामीण युवाओं में खेल को लेकर जबरदस्त उत्साह
  • फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों में बढ़ा उत्साह

बहरागोड़ा : प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी गांव के फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से किया गया है, जिसमें क्षेत्र की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में स्थानीय मुखिया राम मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल पर किक मारते हुए विधिवत प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे खेलों में अपार संभावनाएं हैं और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक मजबूती देता है, बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो के डिमना रोड पर राशन दुकान में बड़ी चोरी, नकदी समेत 30 हजार का सामान ले उड़े चोर

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राहला एफसी और जामजुरकी एफसी के बीच खेला गया, जिसमें राहला एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया। मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में मौजूद रही और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति ने बताया कि यह नॉकआउट टूर्नामेंट दो दिनों तक चलेगा, जिसका फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों के साथ-साथ कई ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही है, जिनमें प्रमुख रूप से सोमाय मुर्मू, अर्जुन पूर्ति, संजय पातर, रूपाई हेब्रम, रामेश्वर हसदा, लादेन हेब्रम, शुकलाल टुडू, शीलू मुर्मू, सोमनाथ मुर्मू, सुनील मुर्मू, गणेश सोरेन एवं विश्वनाथ हेंब्रम शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

विश्व कार फ्री डे : कोलकाता की सड़कों पर 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कोलकाता : विश्व ‘कार फ्री डे’ के अवसर पर मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर करीब 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time