Baharagoda : बहरागोड़ा व केसरदा प्लस टू विद्यालयों में पीटीएम संपन्न, समीर मोहंती हुए शामिल

  • विधायक ने शिक्षा को बताया समाज निर्माण की धुरी
  • अभिभावक-शिक्षक संवाद में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के भविष्य पर हुई सार्थक चर्चा
  • शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर दिया गया जोर

बहरागोड़ा : शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय एवं केसरदा प्लस टू उच्च विद्यालय में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय के संस्थापक कृष्ण चंद्र ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। विद्यालय परिवार की ओर से विधायक का पारंपरिक रूप से अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। पीटीएम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर संवाद हुआ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में बड़ा सड़क हादसा टला, ट्रक चालक की सूझबूझ से बची कई जानें

शिक्षक-छात्र-अभिभावक का समन्वय है शिक्षा की कुंजी

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने शिक्षा को समाज निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था एक त्रिभुज के समान है, जिसके तीन महत्वपूर्ण कोण शिक्षक, छात्र और अभिभावक हैं। जब तक इन तीनों के बीच बेहतर तालमेल और संवाद नहीं होगा, तब तक शिक्षा में अपेक्षित परिणाम संभव नहीं हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानें, उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें और पढ़ाई के प्रति जागरूक बनाएं। वहीं विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय कर अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सीख दी, क्योंकि भविष्य में समाज और देश की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होगी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा के मांगड़ोसोल गांव में हाथियों का आतंक, फसलें रौंदी गईं

मेधावी छात्रों और जागरूक अभिभावकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और जागरूक अभिभावकों के सम्मान में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं जिम्मेदार और सजग अभिभावकों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रबंधन समिति के सदस्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मुखिया डोमा नायक, पारो टुडू, पानसोरी हंसदा, रास बिहारी साव, बिशु ओझा, यदुपति राणा, प्रधानाध्यापक कमलेश शीट, दीपक मंडल, डॉ. अरुण कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Gua : केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में छात्राओं का दबदबा, तीनों संकायों में किया बेहतर प्रदर्शन, शुभा लक्ष्मी साहु बनी टॉपर

गुवा : केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु ने वर्ष 2026 के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time