Patamda : पटमदा में कार–बाइक की भीषण टक्कर, युवक आठ घंटे जंगल में पड़ा रहा

  • हादसे के बाद लापता हुआ बाइक सवार, सुबह घायल हालत में मिला

पटमदा : पटमदा मुख्य सड़क पर रविवार रात करीब आठ बजे धूसरा में जाहिर स्थान के समीप एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला चक्का अलग होकर दूर जा गिरा, जबकि कार और बाइक दोनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन बाइक चालक मौके से लापता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पटमदा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार व बाइक को जब्त कर जांच शुरू की। सड़क पर बिखरे वाहन के हिस्से हादसे की भयावहता बयां कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी पुलिस का अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर प्रहार, 11पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को दबोचा

रातभर चला तलाशी अभियान

हादसे की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी करमपाल भगत स्वयं मौके पर डटे रहे। उनके साथ स्थानीय झामुमो नेता हरिहर सिंह, बामनी निवासी धर्म किस्कू सहित कई ग्रामीणों ने देर रात तक आसपास के जंगल और सड़क किनारे बाइक चालक की तलाश की। पुलिस ने टॉर्च और वाहनों की लाइट के सहारे सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इससे पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोग भी आशंकित रहे कि कहीं युवक किसी बड़ी अनहोनी का शिकार न हो गया हो। रातभर ठंड और सन्नाटे के बीच चला यह अभियान लोगों के लिए चिंता का विषय बना रहा।

इसे भी पढ़ें : Gua : दो माह बाद भी नहीं हुई ईई की नियुक्ति, 400 करोड़ रुपये की योजनाएं हैं पूरी तरह ठप्प : गोविंद पाठक

सुबह सामने आई पूरी कहानी

सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक घायल अवस्था में मुख्य सड़क पर दिखाई दिया। उसकी पहचान रोहन सिंह (19) के रूप में हुई, जो बारूडीह निवासी चंदन सिंह की बाइक से ठनठनी घाटी स्थित मां काली होटल पहुंचा और वहां लोगों को पूरी घटना बताई। रोहन ने बताया कि वह तिलाईटांड़ (सारी) स्थित अपने घर से एक व्यक्ति की बाइक लेकर भुईयांसिनान टुसू मेला गया था। लौटते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने ओवरटेक के दौरान उसे टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर जमशेदपुर की ओर जा रही कार से भिड़ गया। घबराहट में वह जंगल की ओर भाग गया और चिटाबुरु जंगल में छिपा रहा। पुलिस की तलाशी के कारण बाहर नहीं निकला और चोटों के कारण सबर टोला की ओर जाते समय बेहोश हो गया। भीषण ठंड में करीब आठ घंटे तक पड़े रहने के बाद सुबह होश आने पर वह किसी तरह सड़क तक पहुंचा। बाद में उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया।

Spread the love

Related Posts

Bahragora :  NH-49 पर असंतुलित होकर गिरी बाइक, बंगाल के दो युवक गंभीर हालत में रेफर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक के पास एनएच-49 पर रविवार को पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में…

Spread the love

Potka : लगातार हो रही बारिश के कारण हल्दीपोखर निवासी विनोद गुप्ता का मकान हुआ पूरी तरह ध्वस्त, तिरपाल मुहैया कराया गया

पोटका : पोटका क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बीते दिनों भारी वर्षा में हल्दीपोखर निवासी विनोद गुप्ता का मकान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time