Jamshedpur : कुणाल षाड़ंगी ने डीजीपी से की मुलाकात, केरव गांधी अपहरण मामले पर की चर्चा

  • कैरव गांधी की सकुशल वापसी का किया आग्रह
  • अपहरण मामले में पुलिस से तेज कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर : आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी देवन गांधी के पुत्र युवा व्यवसायी केरव गांधी के हालिया अपहरण मामले पर विस्तार से चर्चा की। कुणाल षाड़ंगी ने डीजीपी से आग्रह किया कि झारखंड पुलिस पूरी तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए केरव गांधी की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि यह मामला न केवल एक परिवार की चिंता से जुड़ा है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की भी परीक्षा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में नशा कारोबार के खिलाफ भाजपा का ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम

मुलाकात के दौरान कुणाल षाड़ंगी ने गालूडीह के पुतड़ू गांव निवासी तारापदो महतो की हत्या के मामले को भी डीजीपी के समक्ष उठाया और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस पर डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बताया कि दोनों ही मामलों में सभी तकनीकी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है और पुलिस के सभी विभाग हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही केरव गांधी सकुशल अपने परिजनों के साथ होंगे। वहीं तारापदो महतो हत्याकांड में भी अपराधियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time