- किसानों को बिचौलियों से बचाने और कृषि उत्पाद सुरक्षित रखने के लिए नई सुविधा
मुरी : सिल्ली टुटकी में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की परियोजना समेकित सहकारी विकास परियोजना (ICDP) के तहत 500 एमटी क्षमता वाले गोदाम का शिलान्यास विधायक मो फुलको देवी के कर कमलों से किया गया। समारोह में विधायक अमित महतो ने कहा कि पहले यहां केवल 100 एमटी क्षमता का गोदाम था, लेकिन किसानों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अब 500 एमटी क्षमता वाला गोदाम बनाया जा रहा है। इससे किसानों को अपने उत्पाद बिचौलियों के चक्कर में फंसे बिना सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। कार्य कारिणी एजेंसी ICCP कोषांग द्वारा संपन्न किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : केयू के मानव घोष ने राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार जीत पूर्वी सिंहभूम का नाम रोशन किया
किसानों के लिए 500 एमटी क्षमता वाले गोदाम का शिलान्यास
ठेकेदार रेहान ने बताया कि गोदाम 16 डीसमील जमीन पर शिलान्यास के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और चार महीने में पूरा हो जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 60 लाख रुपये है। मौके पर सिल्ली पूर्व के जिप सदस्य लक्ष्मी देवी, पति ए महतो, लैम्प अध्यक्ष सुरेश सिह मुंडा, गोपाल कोईरी, सचिव धनीराम महादानी, नुतन देवी, अजय कोईरी, बबुधेश्वर कोईरी, केशव कोईरी और पांडे महतो राजेश महतो सहित टुटकी के ग्रामीण उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some





















































