जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी निवासी चित्तरंजन स्वाई से 1.55 लाख की साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में चित्तरंजन ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दी है. चित्तरंजन टाटा मोटर्स कर्मचारी है. उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को वे मोबाइल पर एसबीआई बैंक के यूनो एप को डाउनलोड कर रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद को यूनो का ब्रांच मैनेजर बताते हुए अपना नाम सुनील कुमार बताया. जिसके बाद उसने चितरंजन स्वाइ का खाता नंबर और एटीएम कार्ड का नंबर मांगा और एक लिंक आया जिसपर उन्होंने क्लिक किया.गुरुवार की सुबह जब वे अपना एलआइसी का पैसा जमा करने के लिए मोबाइल चेक किया तो पता चला कि साइबर गिरोह ने उनके खाता से एक बार 95 हजार रुपये और दूसरी बार 60 हजार रुपये की निकासी कर ली है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ईस्ट प्लांट बस्ती में पेयजल और बुनियादी सुविधाओं को लेकर टाटा स्टील से मुलाकात