Jamshedpur जमशेदपुर के कारोबारी पुत्र कैरव गांधी अपहरण मुक्त, तड़के 4 बजे झारखंड के बरही के पास परिजनों को सौंप फरार हुए अपहर्ता

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कारोबारी पुत्र कैरव गांधी
अपहरण मुक्त हो गए है. अहले सुबह करीब 4 बजे कैरव गांधी को अपहरणकर्ताओ ने झारखंड के बरही के पास परिजनों को सौप दिया. पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. पुलिस की रिकवरी होती तो अब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस होता लेकिन बताया जाता है कि परिवार के लगातार प्रयास से वह वापस आ पाया है. इस मामले को लेकर पुलिस और परिजन मीडिया से बात नहीं कर रहे है. बताया जाता है कि करीब 14 दिन के बाद अचानक वह घर आया हैगौरतलब है कि जमशेदपुर के सीएच एरिया एसएसपी के अपने घर के पड़ोस में रहने वाले कारोबारी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी का अपहरण हो गया था. 13 जानवरी से वह अपहृत था. अब जाकर वह अपहरण मुक्त हुआ है. बताया जाता है कि अपहरणकर्ताओ ने 5 करोड़ फिर 10 करोड़ की फिरौती मांगी थी. रिहाई पुलिस ने कराई है या परिवार ने ही पहल कर अपने बेटे को लाया है, यह समझ से परे है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जाना झारखंड के लिए गर्व का क्षण : अमरप्रीत सिंह काले

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time