Gua : नोआमुंडी में 30-31 जनवरी को 35वां फ्लावर एंड वेजिटेबल शो

  • टाटा स्टील ओएमक्यू डिवीजन का आयोजन, आम जनता के लिए खुलेगा कार्यक्रम

गुवा : नोआमुंडी स्थित एमई स्कूल ग्राउंड में 30 और 31 जनवरी 2026 को टाटा स्टील ओएमक्यू डिवीजन द्वारा 35वां वार्षिक फ्लावर एंड वेजिटेबल शो 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से आम जनता के लिए खुला रहेगा। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे फूल, सजावटी पौधे, मौसमी और जैविक सब्जियों का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बागवानी, फूलों की खेती, सब्जी उत्पादन और हरित पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इसे भी पढ़ें : Potka : जुड़ी में 8 से 14 मार्च तक फ्लड लाइट क्रिकेट व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

प्रदर्शनी में स्थानीय किसान, बागवानी प्रेमी, स्कूल, स्वयं सहायता समूह और समुदाय के सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इस दौरान श्रेष्ठ फूलों और सब्जियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। टाटा स्टील ओएमक्यू डिवीजन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस प्रदर्शनी में भाग लें और प्रकृति एवं हरियाली के इस उत्सव का आनंद उठाएं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time