Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने थर्ड मार्च के महा रक्तदान कार्यक्रम को लेकर की तैयारी बैठक

  • जेएन टाटा के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में 3000 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
  • जमशेदपुर में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों में जुटे सभी संगठन

जमशेदपुर : आगामी 3 मार्च को टाटा साहब (जेएन टाटा) के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित महा रक्तदान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में महामंत्री आरके सिंह ने सभी से अपील की कि 3 मार्च को आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस बार 3000 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे सभी के सहयोग से ही हासिल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Gua : विवेक कंस्ट्रक्शन के 43 कामगारों के वेतन विवाद पर श्रम विभाग में बनी सहमति

रक्तदान कार्यक्रम में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए यूनियन ने योजना बनाई

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि जेएन टाटा साहब के जन्मदिन को लेकर मजदूरों में खासा उत्साह है। यूनियन परिसर में टाटा साहब की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा और वृहद रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारीपूर्वक दायित्व निभाने का संकल्प लेने का अनुरोध किया। बैठक में उपस्थित सभी यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और फैंस क्लब के सदस्यों ने पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एचएस सैनी ने किया।

Spread the love

Related Posts

Gua : छोटानागरा से मनोहरपुर तक सड़कों का हो रहा कायाकल्प, ग्रामीणों में खुशी

प्रधानमंत्री योजना के तहत सड़कें बन रहीं चकाचक, आवागमन होगा सुगम प्रधानमंत्री योजना से सड़कें बन रहीं बेहतर और सुरक्षित गुवा : गुवा क्षेत्र में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य…

Spread the love

Potka : पोटका में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने किया शुभारंभ

बुरुडीह गांव में 15वें वित्तायोग से स्वीकृत योजना का हुआ विधिवत उद्घाटन सूरज मंडल ने पूजा-अर्चना कर किया भवन निर्माण का शुभारंभ पोटका : पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत अंतर्गत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *