- इवनिंग वॉक के दौरान दादी-पोती को मारी टक्कर, चालक फरार
- सड़क किनारे टहल रही थीं दादी-पोती
राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबाडिया गांव में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इवनिंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे टहल रही दादी और पोती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा शाम करीब 6.30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी तारु दास (60 वर्ष) अपनी 12 वर्षीय पोती नेहा दास के साथ सड़क किनारे टहल रही थीं। इसी दौरान छेलकानी की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने नियंत्रण खोते हुए दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत मदद के लिए आगे आए।
इसे भी पढ़ें : Muri : रोड निर्माण के लिए कृषि जमीन नहीं देंगे किसान, जोरदार विरोध
इलाज के दौरान दादी ने तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तारु दास की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच रेफर कर दिया। टीएमएच में इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे तारु दास की मौत हो गई। वहीं पोती नेहा दास का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार बाइक चालक की पहचान में जुटी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
There is no ads to display, Please add some



















































