बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर है। मंगलवार की दोपहर क्षेत्र उस समय अफरा-तफरी मच गई जब साकरा स्थित केनरा बैंक की शाखा में पांच नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोलकर लगभग 15 लाख रुपये की बड़ी डकैती को अंजाम दिया। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े इस कांड को अंजाम देकर पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी।
लंच टाइम में ‘फिल्मी’ अंदाज में दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार, बैंक में दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच सब कुछ सामान्य था। कर्मचारी लंच की तैयारी में थे, तभी पांच युवक ग्राहक बनकर बैंक परिसर में दाखिल हुए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने तुरंत चेहरे पर मास्क लगा लिया और पिस्तौल निकालकर बैंक कर्मियों पर तान दी।
बंधक बनाकर की लूटपाट और छीना-झपटी
अपराधियों ने बैंक कर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर एक कोने में बंधक बना लिया। इसके बाद कैश काउंटर और तिजोरी को खंगालकर करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। वहीं सिर्फ बैंक के पैसे ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों के निजी मोबाइल, पर्स और सोने की चेन भी छीन ली।
बंगाल की ओर फरार, रास्ते में फेंके मोबाइल
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर स्थानीय गुप्त रास्तों से पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकले। पकड़े जाने के डर और लोकेशन ट्रेस न हो, इसलिए अपराधियों ने लूट के मोबाइल फोन भागते समय रास्ते में ही फेंक दिए।
बोर्डर सील कर जांच शुरु
घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची तथा बैंक के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों के चेहरे और बाइक के नंबर का सुराग मिल सके। पुलिस ने पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा राज्य से सटे होने के कारण सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : Baharagora : आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गर्भवती महिलाओं की ANC TEST, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर जोर
There is no ads to display, Please add some


















































