Jamshedpur : DIG ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की, पर्व-त्योवहार में विशेष सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

जमशेदपुर :  कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा के नेतृत्व में जिले के तमाम वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आने वाले त्योहारों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में ईद, रामनवमी समेत आगामी दिनों में होने वाले विभिन्न त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर देते हुए कहा कि पेंडिंग केसों को जल्द से जल्द निपटाने की दिशा में कार्रवाई तेज की जाए, ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : XLRI को बम से उड़ाने की धमकी,  पाकिस्तान से आया धमकी भरा इ-मेल, कैंपस कराया गया खाली 

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time