जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम ज़िला अग्रवाल सम्मेलन (अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की एक इकाई) द्धारा ज़िलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल के नेतृत्व में बाबा श्याम के सान्निध्य मे साकची बाजार शिव श्याम मन्दिर प्रांगण मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने हर्षाेल्लास के साथ अबीर-गुलाल सहित फूलों की होली खेली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मौके पर अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष उमेश शाह ने कहा कि होली का यह पावन त्योहार रंगों के साथ-साथ समाज को जोड़ने, आपसी मतभेद मिटाने और प्रेम व सद्भाव को मजबूत करने का पावन पर्व है।
![]()
समाज के बच्चो द्वारा रंगा रंग प्रस्तुति के साथ स्थानीय कलाकारो ने भी पुराने गीत पेश कर सबका दिल जीत लिया। रंगारंग कार्यक्रम के पश्चात सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनो का आनंद लिया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य और प्रबुद्ध लोगो के साथ महिला शक्ति की भी उपस्थिति रही। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।