Gua : डीएवी चिड़िया की लोकल मैनेजिंग कमिटी की बैठक सम्पन्न,विद्यालय को समृद्ध एवं सुविधाओं के विस्तार की घोषणा

डी.ए.वी चिड़िया के बच्चे गुणवत्ता शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र का नाम रौशन कर सकेंगे : चन्द्र भूषण कुमार
उच्च शिक्षा प्रदान करने में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था किसी भी दृश्टिकोण से पीछे नहीं : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि

गुवा : सेल संबद्ध डीएवी स्कूल चिड़िया में अध्यनरत बच्चों के शिक्षा के विकास के लिए लोकल मैनेजिंग कमिटी की बैठक विद्यालय के चेयरमैन सह मुख्य महाप्रबंधक चन्द्र भूषण कुमार की अध्यक्षता एवं डी.ए.वी चिड़िया प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि के अगुआई में शुरूआत किया गया।

कार्येक्रम की शरुआत में पुष्प गुच्छ के साथ सेल के पदाधिकारियों मुख्य महाप्रबंधक चन्द्र भूषण कुमार, सेल गुवा वित विभाग महाप्रबंधक अनुपम सिंह,सेल चिड़िया महाप्रबंधक रवि रंजन,सेल चिड़िया उपमहाप्रबंधक एस एस राव के साथ -साथ डीएवी गुवा प्राचार्या माधवी पाण्डेय, डीएवी झिंकपानी प्राचार्य विवेकानंद, डीएवी नोवामुंडी प्राचार्या शशि कला एवं डीएवी वहरागोडा प्राचार्य मुकेश कुमार को खौस तौर से सम्मानित किया गया।

कार्येक्रम में सत्र 2026 -27 में स्कूली बिद्यार्थीयों के सुविधायों में विस्तार तथा स्कूल के विकास का खाका खींचा गया।मुख्य महाप्रधन्धक चन्द्र भूषण कुमार ने कहा डीएवी को उत्कृष्ठ शिक्षण संस्थान बनाने के लिए सेल प्रबंधन पूरी तरह से प्रयासरत है।स्वावविक रूप से स्कूल के बच्चे शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र का नाम रौशन कर सकेंगे।

मुख्य महाप्रबंधक चन्द्र भूषण कुमार ने बच्चों के सर्वांगीण विकाश की चिंता से ओत-प्रोत हो बच्चों के हित में घोषणा करते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के तहत बच्चों की बेहतर एवं गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई हेतु विद्यालय के सभी लंबित सुविधाओं का अविलम् विस्तार की जाएगी। ताकि डीएवी चिड़िया विद्यालय पूर्ण रूपेण सुविधा युक्त एवं संपन्न हो सके ।

डीएवी चिड़िया के प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि ने कहा कि उच्च शिक्षा प्रदान करने में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था किसी भी दृष्टिकोण से पीछे नहीं है ।संस्था का सतत प्रयास है कि बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारत देश की मिसाल बने एवं देश का नाम उज्जवल करें।

उक्त अवसर क्षेत्र के गणमान्य में अंजनी सिंह,अवधेश सिंह,एन के सिंह, राजेश विश्वकर्मा, अमित देवांगण, एस डी लक्ष्मण स्वरूप व अन्य कार्यक्रम में बच्चों के हित में अपने अपने विचारों को रखा ।स्कूल शिक्षकों का प्रतिनिधित्व शिक्षक आर के मिश्रा व शिक्षिका मौसमी दास कर रही थी।

मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों में समीर प्रधान,सुजीत कुमार ,एस के पांडेय,मोमिता मजूमदार,सुमित सेनापति,वर्षा विश्वकर्मा ,जितेंद्र त्रिवेदी ,किशोर झा, ललित महतो, तनमोय चटर्जी,अभय सिन्हा,आशीष झा, नित्यानंद भकत,सुखेन प्रसाद, के साथ साथ शिक्षकेत्तर कमियों मे दीपक सीत,महेंद्र रविदास,गणेश मुखी,बलभद्र बिंधानी एवं दुलारी देवी ख़ासतौर उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों जाम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अग्रसेन जयंती सप्ताह के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

जमशेदपुर : अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर शनिवार को इस्कॉन मंदिर, जमशेदपुर में राशन…

Spread the love

Jamshedpur :  कन्हैया सिंह की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप

कहा- विरोधियों की शह व पैसे लेकर तीन दिनों बात फर्जी आर्म्स बरामदी दिखायी जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह की पत्नी शुष्मा सिंह ने पुलिस पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time