Bahragora : बरसोल की जर्जर सड़क पर चलना हुआ दूभर, ग्रामीणों में आक्रोश

बहरागोड़ा : प्रखंड के बरसोल क्षेत्र में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। घासपदा से तदुआ चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क बारिश के बाद अब तालाब में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर बने 3-4 फीट गहरे गड्ढे न केवल राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं, बल्कि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं का मुख्य केंद्र भी हैं।वहीं पारुलिया हाई स्कूल और बहरागोड़ा कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को कीचड़ और पानी भरे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है।साथ ही घासपादा, बेलबरिया, पंचबरिया, नेत्रा और कुलिया सहित करीब 8 गांवों का संपर्क प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण सूरज खामराई, पलाश दास व अन्य का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को कई बार सूचित किया गया, लेकिन समाधान के बजाय केवल खोखले आश्वासन ही मिले।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बड़ाधड़ांरी में ग्राम सभा का बड़ा फैसला: दबंगई और आपराधिक आचरण के आरोप में ग्राम प्रधान पदमुक्त

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में झामुमो को मिली मजबूती, 10 लोगों ने थामा पार्टी का दामन

गुवा : विस्थापितों के समर्थन में गुवा पहुंचीं सांसद जोबा मांझी का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद गुवा रामनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे वर्कर्स सामुदायिक भवन…

Spread the love

Chaibasa : सिंहपोखरिया-जैंतगढ़ सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन, सांसद-विधायक हुए शामिल

चाईबासा  (सिद्धार्थ पाण्डेय) : पथ प्रमंडल चाईबासा के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित पथ, सिंहपोखरिया–जैंतगढ़ सड़क मार्ग (भाया सेरेंगसिया, जगन्नाथपुर) के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण परियोजना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time