Bahraqgora : बहरागोड़ा में 17 अप्रैल को मेगा रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

बहरागोड़ा : मानवता की सेवा और जिले के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से आगामी 17 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बहरागोड़ा में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का मुख्य लक्ष्य जमशेदपुर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों की जान बचाई जा सके। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक संस्थाओं से ‘महादान’ के इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित मानकों के साथ संपन्न कराया जाएगा और सभी रक्तदाताओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : नवोदय विद्यालय पूर्वी सिंहभूम का शानदार प्रदर्शन: 10वीं सीबीएसई परीक्षा में सभी 80 विद्यार्थी सफल

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर बड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, यातायात बाधित

गुवा : किरीबुरू–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर सैडल गेट से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे एक बड़ा वाहन तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि चालक वाहन…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर गंभीर, पुलिस ने आरोपी वाहन को किया जब्त

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर गोस्वामी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर, चदनाशोल गांव निवासी बुपला मुण्डा गंभीर रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time