Gua :  गुवा सेल माइंस आंदोलन समाप्त, मधु कोड़ा की पहल पर खदान प्रभावित गांवों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने पर बनी सहमति

गुवा : स्थित सेल माइंस क्षेत्र में पिछले 72 घंटे से जारी बंद और चक्का जाम आंदोलन आखिर कार पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पहल और नेतृत्व में समाप्त हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और बेरोजगार युवाओं द्वारा 500 युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चलाया जा रहा यह आंदोलन तीन दिनों तक जारी रहा, जिससे खदान क्षेत्र में उत्पादन और परिवहन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। आंदोलनकारियों का कहना था कि खदान क्षेत्र से करोड़ों रुपये का खनिज निकलने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। इसी मांग को लेकर 19 गांवों के ग्रामीण, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल हुए। कई दौर की वार्ता विफल होने के बाद बुधवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की अध्यक्षता में प्रशासन, सेल प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच निर्णायक बैठक हुई, जो देर रात तक चली।
वार्ता में सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई। समझौते के तहत खदान प्रभावित 18 गांवों समेत कुल 19 गांवों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। रांजाबुरू खदान में कार्यरत “मां सरला” ठेका कंपनी तत्काल 50 स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी। साथ ही भविष्य में गुवा खदान क्षेत्र में जितनी भी नई बहाली होगी, उसमें इन गांवों के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए ग्राम सभा के माध्यम से शिक्षित एवं कार्यकुशल बेरोजगार युवाओं की सूची तैयार की जाएगी। सूची की जांच के बाद आवश्यकतानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। समझौते में यह भी तय हुआ कि बाहरी लोगों की बजाय स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। आंदोलन समाप्त होने के बाद खदान क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने लगी है। स्थानीय लोगों ने इसे संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए मधु कोड़ा की भूमिका की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : Gua : ठेका मजदूरों के आंदोलन के बाद सेल प्रबंधन झुका, काम पर लौटे सभी मजदूर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time