मुरी : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। संचालन कर रहे फारूक मोमिन ने कहा कि बकरीद में काटे जाने वाले बकरे का बचे खराब चमड़े या हडडी को सही तरीके से जमीन में गाड़ दिया जाए ताकि दूसरे समुदाय को बुरा न लगे और भाईचारा भी बना रहे। वही सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि शांति पूर्ण बकरीद मनाने की जिम्मेदारी पुलिस की है। साथ ही आम जनता को निर्देश दिए कि अफवाहों से बचने का प्रयास करें। मुरी थाना प्रभारी विकास कुमार ने शांति पूर्ण ढंग से बकरीद मनाने की अपील की। समाजिक संगठन के जिम्मेदार लोगों ने कहा कि अभी तक सिल्ली के इतिहास में कभी भी पर्व त्योहार में कोई बात नहीं हुई। कई लोगों ने अपने अपने विचार दिए। बैठक में अरुण कुमार यादव, उदय कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, देवाशीष दत्ता, लालू उरांव, मोहम्मद चांद, राजेश साहु, मेघनाथ महतो, जसरुददीन समेत मुस्लिम कमेटी एवं शांति समिति के सदस्य गण मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Muri : 27 से 31 मई तक मोदी सरकार का पूतला दहन एवं 9-10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन का निर्णय
There is no ads to display, Please add some



















































