Gua : तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े, जगह-जगह गिरे पेड़

गुवा : बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा,बड़ाजामदा समेत सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और तेज तूफानी हवाओं से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई स्थानों पर सैकड़ों पेड़ उखड़कर गिर पड़े, जबकि अनेक घरों और दुकानों की टीन की छतें हवा में उड़ गईं। तेज आंधी के कारण किरीबुरू और मेघाहातुबुरु की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह पेड़ और डालियां गिर गईं। सीजीएम आवास, डीएसपी ऑफिस, मीना बाजार, मेघा निकुंज पार्क, न्यू कॉलोनी, शॉपिंग सेंटर रोड और सीआईएसएफ मैदान के सामने सड़क पर बड़े पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। कई लोग घंटों तक रास्ते में फंसे रहे। आंधी इतनी तेज थी कि कई मकानों और दुकानों की टीन शीट उड़ गई। ठेकेदार बीरेन्द्र मिश्रा के तीन कमरों की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मेन मार्केट के कई दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कई गुमटियां पलट गईं और दुकानों में रखा सामान बारिश में भींगकर खराब हो गया। तूफान के दौरान बिजली तारों पर पेड़ गिरने से किरीबुरू और मेघाहातुबुरु की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। कई इलाकों में शाम से अंधेरा पसरा रहा। बिजली विभाग की टीमें लगातार बिजली बहाल करने में जुटी हुई हैं। चर्च हाटिंग क्षेत्र में मोबाइल टावर गिरने की भी सूचना है, जिससे कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गया। जिन घरों की छतें उड़ गईं, वहां बारिश का पानी घुसने से लोगों का अनाज, कपड़ा और अन्य सामान खराब हो गया। प्रशासन हालात सामान्य करने में जुटा है, लेकिन नुकसान काफी व्यापक बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Gua : दुबिल गांव की ग्राम सभा में रोजगार, मुआवजा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठी आवाज, स्थानीय को प्राथमिकता देने की मांग

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूगोड़ा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट,  फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं।इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा  के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम…

Spread the love

Jamshedpur : सिलिकोसिस से ग्रसित व मृतकों के आश्रितों की मेडिकल बोर्ड अब 30 मई को करेगा जांच

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर द्वारा सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों एवं मृत व्यक्तियों के आश्रितों की जांच हेतु गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक की तिथि पुनर्निर्धारित की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time