Jadugora : डुमरिया प्रखंड के लांगो गांव के पाडसी गाजाड़ टोला में गहराया पेयजल संकट, 12 सबर परिवार गड्ढे का पानी पीने को विवश

विकास से कोसों दूर है पाडसी गाजाड़ टोला, मुलभूत सुविधाओं से वंचित हैं सबर परिवार : वीर सिंह देवगम

जादूगोड़ा : झारखंड सरकार आदिवासियों की विलुप्त होती सबर जनजाति के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। आलम यह है पोटका विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड क्षेत्र के लांगो गांव का पाडसी गाजाड़ टोला विकास से कोसो दूर है. उक्त टोले में रहने वाले 12 सबर परिवार आज भी मुलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां तक की उक्त टोले में आने-जाने के लिए पहुंच पथ तक नहीं है। भीषण गर्मी व आसमान से टपकती आग के बीच लांगो गांव के पाडसी गाजाड़ टोला में पानी को लेकर त्राहिमान मचा हुआ है। बीते एक एक सालों से सोलर जलमीनार खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में सबर परिवार गांव से आधा किलोमीटर दूर गड्ढे से अपनी प्यास बुझाने को विवश हैं। नहाने को लेकर कोई तालाब तक नहीं है, ऐसे में यहां के सबर गड्ढे में जमा गंदे पानी से ही स्नान करते हैं।

गडढे से दैनिक उपयोग का पानी लाती महिलाएं

अबुआ आवास या प्रधानमंत्री आवास तक की सुविधा नहीं हैं। झोपड़ी में प्लास्टिक बांध कर बरसात में रात गुजारते हैं। नौनिहालों के लिए बन रहा आंगनवाड़ी केन्द्र एक सालों से अधूरा पड़ा हुआ है। ऐसे में सबर बच्चे प्लास्टिक टांग कर  खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करते हैं। गांव के सोनिया सबर, झानू सबर कहते है कि बीते एक साल से सोलर जल मीनार खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। जनता दल यूनाइटेड ग्रामीण जिला महासचिव वीर सिंह देवगम कहते है सबर जनजाति के विकास के लिए योजनाएं तो बनती हैं लेकिन बिचौलिए हावी हैं। जो उनके विकास योजनाओं को चट कर जा रहे हैं। उन्होंने जिले के उपायुक्त से खराब पड़े जल मीनार समेत सबर परिवार के लिए विकास की योजनाएं क्रियान्वित करने की  मांग की। ताकि उनका जीवन स्तर ऊंचा हो सके।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : जादूगोड़ा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट,  फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया ने एलएलबी में लिया नामांकन, कानून के जरिए समाज सेवा का संकल्प दोहराया 

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

Spread the love

Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time