बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर मुड़ाकाटी चौक के समीप मंगलवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में मुड़ाकाटी गांव निवासी सावना सोरेन (50) अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग सड़क पार कर नहाने जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित और सराहनीय पहल करते हुए बिना समय गंवाए घायल बुजुर्ग को अपने ही वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान घायल व्यक्ति ने अपना दम तोड़ दिया।
इसे भी पढ़ें : Gua : ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया पद से विमुक्त, ग्राम सभा में लिया गया सर्वसम्मत निर्णय


















































