बहरागोड़ा : सांड्रा पंचायत में मंगलवार माहवारी स्वच्छता प्रबंधन योजना के तहत प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजित हुई. इसमें महिलाओं ने हाथ में तख्ती लिए हुए सांड्रा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव का भ्रमण किया. इस कार्यक्रम में माहवारी स्वच्छता को लेकर महिलाओं को जागरूक करने संबंधी कई स्लोगन लिखी हुई थी. संबंधित विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रतिमा सांटुआ ने बताया कि माहवारी महिलाओं के जीवन की एक प्राकृतिक एवं सामान्य प्रक्रिया है. जो महिलाओं में बारह से चौदह वर्ष की अवस्था से आरंभ होकर पैंतालिस से पचास वर्ष की आयु तक प्रतिमाह होता है. हमारे समाज में आज भी इसको लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां हैं. इसके कारण महिलाएं संक्रमण का शिकार हो जाती है तथा कई बार तो इससे जान जाने की नौबत तक आ जाती है. इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर विश्व स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत प्रत्येक वर्ष 27 व 28 मई को विश्व माहवारी दिवस मनाया जाता है. मौके पर मुखिया मीणा मुंडा,अनीता मुंडा, शिवानी मुंडा समेत सभी जल सहिया उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में टूटी पुलिया की रेलिंग दे रही हादसों को दावत, यातायात करने वाले ग्रामीणों में डर


















































