RADAR IMPACT : गदड़ा-राहरगोड़ा सड़क की बदहाली को लेकर महिलाओं का आंदोलन रंग लाया, 8 जून से शुरू होगा सड़क निर्माण का कार्य

जमशेदपुर : राहरगोड़ा – गदड़ा मुख्य सड़क बदहाली को लेकर महिलाओं का आंदोलन रंग लाया। आगामी 8 जून से सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हो गया।

पथ निर्माण विभाग,पथ प्रमंडल जमशेदपुर के सहायक अभियंता दिव्यांशु सिंह, संवेदक समेत अन्य के हस्ताक्षर से लिखित रूप में पत्र सौंपे जाने के बाद महिलाएं अवरूद्ध रास्ते को खोल दी। लिखित पत्र में साफ – साफ उल्लेख है कि संवेदक मेसर्स लड्डू मंगोतिया जुगसलाई के द्वारा सड़क का निर्माण लिखित समझौते के उपरांत नहीं किया गया तो संवेदक को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। समझौते में यह भी लिखित आश्वासन दिया गया कि 2 जून से सड़क पर के गड्ढों को भरने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

बड़ा सवाल सड़क की गुणवत्ता

स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद सड़क बन रहा है यदि सड़क का निर्माण निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हुआ तो फिर आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर बाध्य होना पड़ सकता है। लोगों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को विशेषकर डीसी साहब को क्षेत्र में आकर मुआयना करना चाहिए किस कदर यहां समस्याएं व्याप्त है।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : गदड़ा में सड़क की बदहाली को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं, थानेदार की शक्ति पर भड़कीं महिलाएं, विधायक पर अनदेखी का लगा आरोप

Spread the love

Related Posts

Jadugora : चंदनपुर में चयनित लाभुक समिति को मान्यता नहीं देने से ग्रामीणों में पोटका बीडीओ ने खिलाफ ग्रामीणों में उबाल, डीसी से शिकायत

पोटका प्रखंड के के चंदनपुर में 25 लाख की लागत से जाहेर थान की होनी है घेराबंदी जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत के चंदनपुर में पारम्परिक ग्राम…

Spread the love

Jamshedpur : विद्यार्थियों एवं युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटी बैंक व जीवन ज्योति ने किया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जमशेदपुर : रोटी बैंक एवं जीवन ज्योति के संयुक्त तत्वावधान में मानगो स्थित डिमना रोड के भीमराव अंबेडकर पार्क में एक भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time