गुवा : किरीबुरू क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सारंडा क्षेत्र के किरीबुरू स्थित डैट मुख्यालय/डी-26वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशानुसार किया गया, जिसका नेतृत्व सहायक कमांडेंट (एड्ज्यूटेंट) अरविंद कुमार रजक ने किया। इस अवसर पर जवानों एवं अधिकारियों ने परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अरविंद कुमार रजक ने कहा कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना है।
वृक्षारोपण अभियान के तहत 26वीं बटालियन के विभिन्न कंपनी मुख्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार रजक, निरीक्षक जीडी निरंजन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जीडी ललन यादव, सासंगदा वन रेंज के वन विभाग के कर्मचारी तथा डैट मुख्यालय के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा के विवेक नगर में श्रद्धापूर्वक हुई बाबा लोकनाथ की पूजा, महाभोग का हुआ वितरण
There is no ads to display, Please add some


















































