Jhargram : झाड़ग्राम में टाइगर सफारी शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आर्थिक समृद्धि के नए अवसर पैदा होंगे : मनोज कुमार उरांव

झाड़ग्राम  : पश्चिम बंगाल के वन मंत्री मनोज कुमार उरांव ने बुधवार को झाड़ग्राम जिले का दौरा किया। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद यह वन मंत्री का झाड़ग्राम का पहला दौरा था। अपने दौरे के दौरान मंत्री सबसे पहले जंगलमहल जूलॉजिकल पार्क पहुंचे और वहां की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पार्क के सामने स्थित करीब 226 एकड़ शाल जंगल का भी जायजा लिया, जहां प्रस्तावित टाइगर सफारी विकसित की जानी है।

मंत्री ने कहा कि झाड़ग्राम में टाइगर सफारी शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आर्थिक समृद्धि के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने टाइगर सफारी के निर्माण के लिए बजट में 25 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की। निरीक्षण के दौरान झाड़ग्राम के डीएफओ उमर इमाम ने वन मंत्री को प्रस्तावित टाइगर सफारी की योजना एवं विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इसके बाद वन मंत्री ने जंगलमहल जूलॉजिकल पार्क की विशेष वाहन से पूरे पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहां घूमने आए पर्यटकों से भी बातचीत की। पर्यटकों से सहज अंदाज में बातचीत करते हुए मंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि वे अगली बार झाड़ग्राम आएंगे तो उन्हें यहां नई टाइगर सफारी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि “जहां हम पिंजरे में रहेंगे और बाघ खुले आसमान के नीचे रहेंगे।”

मंत्री के इस सहज व्यवहार और पर्यटकों से सीधे परिचय कर बातचीत करने से वहां मौजूद पर्यटक भी काफी प्रभावित हुए। पर्यटकों ने कहा कि आम तौर पर किसी मंत्री को इस तरह स्वयं परिचय देकर पर्यटकों से बातचीत करते देखना उनके लिए सुखद और आश्चर्यजनक अनुभव रहा।

वन मंत्री ने कहा कि टाइगर सफारी के शुरू होने से झाड़ग्राम में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यवसाय के अवसर बढ़ेंगे तथा पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री अमिय किस्कू, झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ, बिनपुर के विधायक डॉ प्रणत टुडू सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
दौरे के अंत में वन मंत्री ने झाड़ग्राम जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में हिस्सा लिया, जहां जिले से संबंधित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो को पांचवी बार मिला संसद रत्न अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी ने प्रदान किया पुरस्कार

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : जलेश्वर स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में भटकता मिला पांच वर्षीय बालक, आरपीएफ ने सुरक्षित संरक्षण गृह भेजा

खड़गपुर : जलेश्वर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को करीब पांच वर्षीय एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमता हुआ मिला। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की नजर बच्चे पर…

Spread the love

Jhargram : ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ ने वाहन चालकों को ‘द्वितीय सैनिक’ का दर्जा देने की मांग की, झाड़ग्राम जिला शाखा ने जिलाधिकारी को सौंपा 17 सूत्री मांग पत्र

झाड़ग्राम : ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ झाड़ग्राम जिला शाखा ने शहर में जुलूस निकाला। इसके…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time