जादूगोड़ा : मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार परमार की अगुवाई में संदिग्ध वस्तुओं के खिलाफ जादूगोड़ा पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता पाई है। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा पंचायत के भुरकाडीह निवासी चंचल कुमार भक्त ( पिता तपन कुमार भक्त )को 15 पूरिया ब्राउन शुगर के साथ बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर घाटशिला जेल भेज दिया गया। इस सम्बन्ध में जादुगोड़ा थाना कांड सं0-39/2026,दिनांक-09.09.26 धारा-112(2)(b)/111(3)/111(4) बी एन एस व 20(B)IIA/29 NDPS Act के अंतर्गत प्रा0अभि0 चंचल कु0 भकत उम्र करीब 25 वर्ष पे0 तपन कुमार भकत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस दौरान प्राथमिकी अभियुक्त चंचल कुमार भक्त के पास से जादूगोड़ा पुलिस ने एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, समेत एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल भी जब्त किया है। इस अभियान में जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा, आनंद मरांडी समेत सशस्त्र पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा के खिलाफ दबिश दी व बड़ी सफलता हासिल की।
There is no ads to display, Please add some

















































