Jhargram : आदिवासी गांव में लगा कानूनी जागरूकता शिविर, न्यायाधीश ने दी अधिकारों की जानकारी 

झाड़ग्राम : दूरदराज के आदिवासी इलाकों तक कानूनी सहायता और अधिकारों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लभपुर के कमलाशोल स्थित ख्रिस्तीय ज्योति आश्रम में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कोलकाता सेवा केंद्र की पहल और झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित शिविर में करीब 120 आदिवासी ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

शिविर में झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तथा न्यायाधीश रीहा त्रिवेदी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, उपलब्ध सरकारी कानूनी सेवाओं तथा जरूरत पड़ने पर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी।

इस अवसर पर गोपीबल्लभपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, एएसआई भीमचरण घोष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ऑफिस मास्टर सुब्रत बारिक तथा अधिकार मित्र तारकेश्वर राणा और नीलकंठ घोड़ाई सहित कोलकाता सेवा केंद्र के अधिकारी मौजूद थे। शिविर में वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक या भौगोलिक कारणों से कोई भी व्यक्ति कानूनी सहायता से वंचित न रहे, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता जरूरी है।

विशेष रूप से आदिवासी और दूरस्थ इलाकों के लोगों को अपने अधिकारों तथा निःशुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी देने पर जोर दिया गया। आयोजकों के अनुसार, ऐसे शिविर ग्रामीणों को न्याय व्यवस्था और कानूनी सहायता से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में केंद्रीय शांति समिति की निष्क्रियता पर सवाल, दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की कार्यप्रणाली भी चर्चा में, संस्था की जवाबदेही तय करने की मांग

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पु ने केंद्रीय शांति समिति की वर्तमान भूमिका और गतिविधियों की समीक्षा करने की मांग की जमशेदपुर : कभी जिले में केंद्रीय शांति समिति की भूमिका त्योहारों…

Spread the love

Jamshedpur : पुलिस जिस दिन चाह ले, उसी दिन से सट्टा और ड्रग्स का रुक जाएगा धंधा : सरयू राय 

सरयू का सवालः ड्रग्स-सट्टे का खेल रोकने में पुलिस क्यों पीछे हटी? बोले-कार्रवाई शुरू हुई तो सरगना तक पहुंचने की उम्मीद बंधी, कार्रवाई रुकी तो संदेह स्वाभाविक जमशेदपुर : शहर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time