Kharagpur : खड़गपुर मंडल में 45 सेवानिवृत अधिकारियों – कर्मचारियों को दी गई ससम्मान विदाई 

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में 45 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को मंडलीय रेलवे अस्पताल के सभागार में सम्मान सह सेटलमेंट बकाया भुगतान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को पेंशन संबंधी दस्तावेज समेत अन्य सेटलमेंट कागजात सौंपे गए।

कार्यक्रम में DEE/KGP और ACM/KGP सहित विभिन्न विभागों के 43 अन्य रेलकर्मी सेवानिवृत्त हुए। खड़गपुर मंडल के एडीआरएम (ऑपरेशन) बाबुल बर्मन ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO), स्मृति चिह्न और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए।

इस अवसर पर एडीआरएम ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखी और संतोषपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रेल सेवा के दौरान कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण और योगदान की सराहना की। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के परिवारों के सहयोग के प्रति भी आभार जताया।

कार्यक्रम के माध्यम से खड़गपुर मंडल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समय पर सेटलमेंट भुगतान और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कार्यक्रम आयोजित करने और सेवानिवृत्ति लाभों के निपटारे में सहयोग के लिए मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : आदिवासी गांव में लगा कानूनी जागरूकता शिविर, न्यायाधीश ने दी अधिकारों की जानकारी 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में केंद्रीय शांति समिति की निष्क्रियता पर सवाल, दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की कार्यप्रणाली भी चर्चा में, संस्था की जवाबदेही तय करने की मांग

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पु ने केंद्रीय शांति समिति की वर्तमान भूमिका और गतिविधियों की समीक्षा करने की मांग की जमशेदपुर : कभी जिले में केंद्रीय शांति समिति की भूमिका त्योहारों…

Spread the love

Jamshedpur : पुलिस जिस दिन चाह ले, उसी दिन से सट्टा और ड्रग्स का रुक जाएगा धंधा : सरयू राय 

सरयू का सवालः ड्रग्स-सट्टे का खेल रोकने में पुलिस क्यों पीछे हटी? बोले-कार्रवाई शुरू हुई तो सरगना तक पहुंचने की उम्मीद बंधी, कार्रवाई रुकी तो संदेह स्वाभाविक जमशेदपुर : शहर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time