पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के जामदा गांव में 29 अक्टूबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन बरसाना-वृंदावन के भागवत आचार्य श्री श्री आलोक कृष्ण शास्त्री जी करेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। कार्यक्रम की शुरुआत 29 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह आठ बजे कलश यात्रा के साथ होगी। 30 अक्टूबर से प्रतिदिन अपराह्न चार बजे कथा का आयोजन किया जाएगा। छह नवंबर, शुक्रवार को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन के निवेदक सुकुमार मंडल ने श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से सपरिवार शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में जामदा ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़
There is no ads to display, Please add some

















































