Jamshedpur : जिला संयोजक टीम में शामिल किए गए झामुमो नेता पिंटू दत्ता, 

नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी का जताया आभार
जमशेदपुर : पूर्व पार्षद सह झामुमो के जिला उपाध्यक्ष पिंटू दत्ता को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए संयोजक मनोनीत किया. पिंटू दत्ता ने विगत विधानसभा चुनाव में  जुगसलाई विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी को जिताने में अहम भूमिका निभाई  थी. उनकी पार्टी के प्रति समर्पण तथा बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए  केंद्रीय कमेटी ने पिंटू दत्ता को जिला संयोजक टीम में शामिल किया. जिला संयोजक मंडली में शामिल होने पर श्री दत्ता ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, महासचिव विनोद पांडेय व राज्य सरकार के मंत्री रामदास सोरेन का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके प्रति जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और जिले में फिर से एक मजबूत कमेटी बनाने में उन्हें जो भी भूमिका निभाने की जरूरत पड़ेगी, ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे. उन्होंने कहा कि केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है और इसमें लोग स्वेच्छा से जुड़ रहे हैं.
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time