Jamshedpur: माताओं के लिए एक नया मंच, जमशेदपुर में पहली बार होने जा रही है सुपर मॉम प्रतियोगिता

जमशेदपुर: जमशेदपुर में पहली बार आयोजित होने जा रही है “सुपर मॉम” प्रतियोगिता, जहां माताएं अपने आत्मविश्वास, कला, व्यक्तित्व और रचनात्मकता को मंच पर प्रदर्शित करेंगी। यह प्रतियोगिता 15 जून 2025 को गोलमुरी स्थित होटल विवांता में आयोजित की जाएगी।

 

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य मातृत्व के साथ आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और छिपे हुए टैलेंट को समाज के सामने लाना है। यह एक ऐसा मंच है जहां कोई मां सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, डिजाइनिंग या मॉडलिंग जैसी किसी भी कला में अपना हुनर दिखाकर खुद को साबित कर सकती है।

 

प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में परफॉर्मेंस के आधार पर अंक दिए जाएंगे, जिसके आधार पर विजेता “सुपर मॉम” का खिताब जीतेगी। विजेता को ट्रॉफी के साथ-साथ विभिन्न फिल्म, फैशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष अवसर भी दिए जाएंगे।

 

यदि आप भी जमशेदपुर की सुपर मॉम बनने का सपना देखती हैं, तो देर न करें, रजिस्ट्रेशन करवाएं और अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा से रौशन करें यह मंच।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: PESA कानून और सरना धर्म कोड की मांग, माझी परगना ने DC को सौंपा पत्र

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *